फिलिस्तीन के डाटा सेंटर ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि अवैध ज़ायोनी राष्ट्र के सैनिकों ने पिछले एक हफ्ते में कम से कम 7 फिलिस्तीनी यों की गोली मारकर हत्या कर दी है।
एक रिपोर्ट में फिलिस्तीनी डेटा सेंटर ने ऐलान किया है कि पिछले हफ्ते से अब तक वेस्ट बैंक में इस्राईली सैनिकों ने 7 फिलिस्तीनियों को मार डाला और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।
फ़िलिस्तीन सूचना केंद्र के अनुसार, फ़िलिस्तीनी डेटा सेंटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि शहीदों में से 3 क़स्साम बटालियन के सदस्य थे।
इस केंद्र ने बताया कि पिछले सप्ताह जेनिन शहर में गोलीबारी और एक रॉकेट हमले सहित कम से कम 139 प्रतिरोधी अभियान दर्ज किए गए थे, जिसके 4 ज़ायोनी अतिक्रमण कारियों के घायल होने की खबर है ।
इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते मारे गए फिलिस्तीनियों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।